
गोरखपुर; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. CM आज सुबह 11 बजे गीडा के सेक्टर-26 स्थित एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह उन्हें केयान डिस्टलरी का शिलान्यास करना है.
गोरखपुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 12, 2023
➡️मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा आज
➡️CM योगी 2 दिवसीय दौरे पर आज आएंगे गोरखपुर
➡️आज सुबह 11 बजे सीएम पहुंचेंगे गीडा के सेक्टर-26
➡️मुख्यमंत्री योगी एथेनॉल प्लांट का करेंगे शिलान्यास
➡️केयान डिस्टलरी का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी
➡️करीब 20 एकड़ के… pic.twitter.com/vbm3sZ0GEL
गोरखपुर में 20 एकड़ के क्षेत्रफल में बन रहे एथेनॉल प्लांट को लेकर सरकार 1200 करोड़ खर्च कर रही है. इस एथेनॉल प्लांट से साढ़े सात मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा. साथ ही करीब 2 हज़ार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.
गौरतलब है कि सीएम योगी जब भी गोरखपुर जाते हैं तब वह गोरखपुरवासियों को कोई न कोई सौगात जरूर देतें हैं. इसके अलावा सीएम अपने मठ परिसर में जनता दरबार लगाते हैं. लोगों की समस्या सुनने के अलावा मंदिर में पूजन, गो सेवा करना उनकी दिनचर्या में शामिल होता है.








