
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में विजयश्री हांसिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा हाई-कमान बड़ा फैसला ले सकता है। खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना चार दिवसीय गोरखपुर दौरा समाप्त करने के बाद अब दिल्ली के रवाना हो रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी हाई कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी संसदीय सदस्य बना सकती है।
सत्ता के गलियारों में सीएम योगी के BJP संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने की चर्चा है। दरअसल, बीजेपी संसदीय बोर्ड में सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के निधन बाद उनके दो पद और थावरचंद्र गहलोत के राज्यपाल बनने और वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद से 2 पद अब भी रिक्त हैं। इस तरह BJP संसदीय बोर्ड में कुल 4 पद अब भी रिक्त हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली जाएंगे जहां बहुत संभावना है कि उन्हें संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की घोषणा हो सकती है। बता दें कि भाजपा संसदीय बोर्ड में 11 सदस्य होते हैं जिनमें से 4 सदस्यों की जल्द ही घोषणा हो सकती है। हालांकि 1 पद पर CM योगी के नाम की घोषणा हो सकती है शेष तीन पर भाजपा के कुछ दूसरे वरिष्ठ नेताओं को जगह मिल सकती है जिसे लेकर थोड़ा सस्पेंस है।









