
लखनऊ– यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ आज रविवार को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे. साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. खबर लिखे जाने तक सीएम योगी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 26, 2023
➡डीजीपी डॉ डीएस चौहान का बयान
➡नए रिक्रूमेंट भर्ती को लेकर बोले डीजीपी
➡मेहनत और मेरिट के आधार पर आप भर्ती हुए- चौहान
➡बिना रिश्वत दिए पुलिस बल ज्वाइन कर रहे हैं- चौहान
➡उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है- चौहान#Lucknow @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/mygucC566x
वहीं, कार्यक्रम में डीजीपी डीएस चौहान, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, डीजी कारागार आनंद कुमार, सीपी लखनऊ एसबी शिरडकर, जेसीपी पीयूष मोर्डिया सहित तमाम पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं.
डीजीपी डीएस चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपनी मेहनत और मेरिट के आधार पर है यहां बिना किसी को कोई रिश्वत दिए पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि आप ऐसा पुलिस बल ज्वाइन कर रहे हैं जो एक परिवार की तरह है. कितनी बड़ी चुनौती हो ये परिवार किसी से नहीं घबराता नहीं है.
डीजीपी डीएस चौहान ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है. सरकार ने पुलिस विभाग को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं. यूपी पुलिस में चार लाख का फोर्स है. डेढ़ लाख से अधिक रिक्रूमेंट पिछले डेढ़ साल किए गए हैं. डीजीपी डीएस चौहान ने चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बल में विशेषता, विश्वसनीयता है. मैं आप सभी का इस बल में स्वागत करता हूं









