बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी,शिविर का जायजा लेने के साथ राहत सामग्री का भी वितरण

श्रावस्ती में बाढ़ से रेस्क्यू किए गए 11 लोगों से CM वार्ता करेंगे.बाढ़ राहत शिविर का भी सीएम योगी जायजा लेंगे. सीएम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण करेंगे.

लखनऊ- पूरे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रहा है.भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए है.इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ उन इलाकों का जायजा लेंगे जो बाढ़ प्रभावित हो गए है.

श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों का सीएम योगी दौरा करेंगे. बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण सीएम योगी करेंगे. बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण सीएम करेंगे. बाढ़ राहत शिविर का भी सीएम योगी जायजा लेंगे. बता दें कि श्रावस्ती में बाढ़ से रेस्क्यू किए गए 11 लोगों से CM वार्ता करेंगे.बाढ़ राहत शिविर का भी सीएम योगी जायजा लेंगे. सीएम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण करेंगे.

वहीं सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों को जिला प्रशासन की तरफ से लंच पैकेट बांटे गए.इलाके में फंसे ग्रामीणों को जिला प्रशासन ने लंच पैकेट बांटे. बाढ़ की चपेट में लहरपुर तहसील के 40 से ज्यादा गांव है. इसके अलावा गोंडा में खतरे से ऊपर पहुंचकर घाघरा नदी स्थिर हुई.

नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है.घाघरा अभी भी डेंजर लाइन से 45 सेमी ऊपर है.इंजीनियरों की टोली ने बंधे का निरीक्षण किया. अयोध्या से बाइक से बंधे से सीई पहुंचे.चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सीएन बाइक पर पहुंचे.गांव गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से बात की.

Related Articles

Back to top button