
इंदौर– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदौर के दौरे पर है. CM ने 40 फीट के ध्वज स्तंभ का अनावरण किया. श्रीनाथ मंदिर में सीएम योगी ने पूजा की. नाथ संप्रदाय के लोगों ने सीएम से मुलाकात की.इस दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रिटेन के पीएम गर्व से कहते हैं कि मैं हिंदू हूं. सनातन धर्म में सेवा ही धर्म है. ब्रिटेन आज हमसे अर्थव्यवस्था में पीछे है.
इंदौर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, CM ने 40 फीट के ध्वज स्तंभ का अनावरण किया, श्रीनाथ मंदिर में सीएम योगी ने पूजा की, नाथ संप्रदाय के लोगों ने सीएम से मुलाकात की, ब्रिटेन के पीएम गर्व से कहते हैं कि मैं हिंदू हूं- सीएम, सनातन धर्म में सेवा ही धर्म है – सीएम योगी, ब्रिटेन… pic.twitter.com/UtReewIU42
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 13, 2023
आगे सीएम योगी ने ये भी कहा कि कुछ लोग भारत में सनातन को कोस रहे हैं. भारत के सिद्धांत पर प्रहार किया जा रहा है. भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
आगे सीएम योगी ने शिवाजी महाराज को लेकर कहा कि शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की थी. शिवाजी के नाम से आगरा में म्यूजियम बना रहे. आगरा में सपा सरकार मुगल म्यूजियम बना रही थी.
आगरा में सपा सरकार मुगल म्यूजियम बना रही थी. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ा. कुछ लोग भारत की विरासत को अपमानित कर रहे है. भारत को महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता है.









