कल्याण सिंह की पुप्यतिथि पर सीएम योगी का संबोधन, बोलें-“शून्य से शिखर तक सफर…

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बुधवार को आयोजित कल्याण सिंह की पुप्यतिथि कार्यक्रम पर सीएम योगी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें कल्याण सिंह के जीवन के बारे में कई अहम बातें बोली।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बुधवार को आयोजित कल्याण सिंह की पुप्यतिथि कार्यक्रम पर सीएम योगी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें कल्याण सिंह के जीवन के बारे में कई अहम बातें बोली। अपने संबोधन में उन्होनें कहा कल्याण सिंह का जीवन प्रेरणामायी है, कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के नायक थे, उन्होनें विपरीत परिस्थितियों में काम भी काम किया। कल्याण सिंह लगातार कार्य करते रहे।

आगे सीएम योगी ने कहा कल्याण सिंह ने हिंदुत्व और राम मंदिर के लिए संघर्ष किया था, ऐसे ही कोई कल्याण सिंह नहीं बन जाता है, शून्य से शिखर तक कल्याण सिंह ने सफर तय किया है, भारत की एकता अखंडता को चुनौती नहीं, जबतक सनातन मजबूत है एकता मजबूत है।

वहीं विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा पहले की सरकार में अराजकता थी, भ्रष्टाचार का चारों ओर माहौल था, कल्याण सिंह के निधन पर विपक्ष चुप था, PDA का वास्तविक चेहरा सामने आया है , कन्नौज, अयोध्या की घटनाएं सभी के सामने आई है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या समेत कई कार्यकर्ता सीएम योगी के साथ मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button