भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ चला CM योगी का डंडा, एक दिन में सस्पेंड किये गए दो बड़े अफसर !

गुरुवार को एक के बाद एक भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त अधिकारियों पर शासकीय कार्रवाई का डंडा चला। भ्रष्टाचार के आरोप में गाजियाबाद SSP पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।

भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन में हैं। कुछ दिनों पहले, सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उसी दौरान उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार के प्रति हमारी सरकार जीरो टोलेरेंस की पॉलिसी को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के इस नसीहत का असर अब दिखना शुरू हो चूका है।

गुरुवार को एक के बाद एक भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त अधिकारियों पर शासकीय कार्रवाई का डंडा चला। भ्रष्टाचार के आरोप में गाजियाबाद SSP पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के मामले में ही सोनभद्र जिलाधिकारी टीके शिबू पर शासनात्मक कार्रवाई हुई और उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया।

एक तरफ सोनभद्र DM टीके शिबू पर खनन मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सस्पेंशन की गाज गिरी है तो वहीं एसएसपी पवन कुमार को भी जनता से जुड़े मुद्दों में लापरवाही करने का आरोप में सस्पेंड किया गया है। सोनभद्र DM टीके शिबू पर जिला खनिज न्याय समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों के अलावा अन्य निर्माण कार्यों में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आईं थी।

चुनाव के दौरान भी जनप्रतिनिधियों ने टीके शिबू पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी लिहाजा शासन का डंडा चला और इन्हे तत्काल प्रभाव से सस्पेंशन दे दिया गया। गाजियाबाद SSP पवन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हे भी सस्पेंड कर दिया।

Related Articles

Back to top button
Nový recept: Jak se zbavit Záchrana rajčat: bojování s letním krupobitím Letní životní trik: Stačí 2 lžíce a vaše boty budou 5 tipů, jak udržovat Uvařte si nadýchané