सीएम योगी की ललकार, ” पहले सहारनपुर दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था, अब कावंड यात्रा निकलती हैं”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर जिले में निकाय चुनाव की सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर जिले में निकाय चुनाव की सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, अब किसान आत्महत्या नहीं करते, जिले में दंगे नहीं होते कर्फ्यू नहीं लगाया जाता हैं।

सीएम योगी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा, यहाँ का शिल्पकार अपनी अद्भुत कला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यहां मेहनती किसान, दूरदर्शी और सुशिक्षित युवा हैं। या फिर उद्योग के क्षेत्र में, व्यापार के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान करने वाले हमारे उद्यमी और व्यापारी सहारनपुर उत्तरप्रदेश का एक प्रमुख जनपद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे अपने सम्बोधन में कहा दो हजार सत्रह के पहले मैंने सहारनपुर की उपेक्षा को अपनी आँखों से देखा है यहाँ बिजली नहीं आती थी दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाता था। कनेक्टिविटी की तो क्या ही कहें पहले लखनऊ तो दूर दिल्ली की दूरी को भी तय करने में से आठ घंटे से अधिक का समय तय करना होता था। अब तो भाइयों-बहनों इस दूरी को कम किया जा चुका है।

सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज सहारनपुर विकास की एक नई आभा के साथ देश और दुनिया के रूप के सामने चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली की दूरी जो पहले तीन घंटे में पूरी होती हैं। आने वाले समय में मात्र दो से ढाई घंटे में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी आप तय कर लेंगे। इस वर्ष के अंत तक दिल्ली, सहारनपुर, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे को पूरा कर दिया जाएगा। सहारनपुर से दिल्ली की दूरी तय करने में सहारनपुर के नागरिकों को किसानों को, युवाओं को, बहन और बेटियों को आसानी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सहारनपुर विकास के पथ पर चल रहा है। सहारनपुर में पहले दंगे होते थे, अब विकास है। सहारनपुर जनपद में विकास कार्य हो रहे हैं। पहले सहारनपुर में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था। पहले जिले को बिजली तक नहीं मिलती थी। और जिले में हर क्षेत्र में विकास हो रहा हैं। अब सहारनपुर से दिल्ली दूर नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि याद करिए कैसे यहाँ पर गुरुद्वारे से जुड़े हुए एक मामले में कैसे दंगा करवाया गया था। कैसे सिख भाइयों के ऊपर हमला करवाया गया था कैसे कर्फ्यू लगा था। आज सहारनपुर तो क्या उत्तरप्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता। अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है कावड़ यात्रा ये कावड़ यात्रा आज पहचान बन चुकी है।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा, पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे होते थे। आज झूठा मुकदमा कोई नहीं कर किसान आत्महत्या कर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है और साथ ही पहले बेटियां पढ़ने के लिए दूर कहीं घर से बाहर जाने के लिए मजबूर रहती थी। माँ-बाप के मन में भय रहता था पता नहीं कब क्या हो जाए। लेकिन भाइयों-बहनों आज आप देख रहे होंगे आज उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण देने में सफलता प्राप्त हुई है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के अंदर एक नजीर बन करके देश के सामने उत्तर प्रदेश की एक नई तस्वीर को प्रस्तुत कर रही है। आज सहारनपुर की तस्वीर बदल चुकी है। पहले सहारनपुर की बहुत अनदेखी हुई,भेदभाव हुआ हैं।

Related Articles

Back to top button