Up Nikay Chunav 2023; महराजगंज से लेकर देवरिया तक सीएम योगी की ताबड़तोड़ रैलियां, गिनाईं सरकार की योजनाएं..!

नगर निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में सीएम योगी ने आज पूर्वांचल के महराजगंज व देवरिया जिले में जनसभा को संबोधित किया और निकाय चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा.

महराजगंज/ देवरिया; नगर निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में सीएम योगी ने आज पूर्वांचल के महराजगंज व देवरिया जिले में जनसभा को संबोधित किया और निकाय चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा.

सीएम ने महराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की दुनिया में साख बढ़ी है. अभी सूडान में फंसे लोगों को ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया. किसी देश में खून खराबा हो रहा हो और वहां से भारत के लोग सुरक्षित निकालकर उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा हो, ये प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा ही संभव हो पा रहा है.

वहीं, देवरिया के जीआईसी मैदान पर आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया. यहां सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसानों और नौजवानों के लिए बेहतर कार्य कर रही है. सरकार ने किसानों को सम्मान दिया है. इस दौरान सीएम के साथ मंच पर यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, संसाद रविंद्र कुशवाहा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button