सीएम योगी का पश्चिमी यूपी दौरा, पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का भी लेंगे जायजा

उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी यूपी के दौरें पर हैं। इस दौरे में सीएम योगी बागपत पहुंच गए हैं। बागपत में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम योगी नोएडा जाएंगे। सीएम योगी हेलिकॉप्टर से बागपत पुलिस लाईन पहुँचे, यहां से बाई कार से मविकला गांव के किसान इंटर कॉलेज पहुचेंगे। इंटर कॉलेज में सीएम योगी खिलाड़ियों को अम्मानित करने के साथ उनसे संवाद करेंगे।

इंटर कॉलेज में संवाद के बाद सीएम योगी बागपत सीएससी पहुचेंगे, जहाँ हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन करेंगे, ओर फिर बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग करेंगे, उसके बाद मुख्यमंत्री अपने जनप्रतिनिधियों व पार्टी के कार्यकताओं के साथ भी बात करेंगे।

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी बागपत से नोएडा के दौरे पर जाएंगे। नोएडा। सीएम योगी आज रात में ग्रेटर नोएडा में ही विश्राम करेंगे। सीएम योगी जिले के विकास कार्यों का भी निरक्षण करेंगे। 12 सितंबर को पीएम मोदी के ग्रेटर नोएडा दौरे को लेकर सीएम योगी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी 12 सितंबर को वर्ल्ड डेरी समिट में आयेंगे। आज शाम को गृह मंत्री अमित शाह का भी ग्रेटर नोएडा पहुंचने का कार्यक्रम।

Related Articles

Back to top button