कमर्शियल LPG सिलिंडर 202 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट वालों को बड़ी राहत; जानिए आपके शहर में कितने घटे दाम?

नई दिल्ली। नए महीने के पहले दिन सरकार ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में लगातार दूसरे महीने कटौती की है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कहां कितनी घटी कीमत?

दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर 202 रुपये सस्ता होकर अब 2,728 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 2,930 रुपये का मिल रहा था। कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये रह गई है। पटना में भी 209 रुपये की कमी के बाद अब यह 3,018 रुपये में मिलेगा, जबकि लखनऊ में कीमत 3,052.50 रुपये से घटकर 2,860.50 रुपये हो गई है। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकानें चलाने वाले छोटे कारोबारियों को होगा, जो बड़ी मात्रा में कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं।

घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर

घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में पहले की तरह ही उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button