Bahraich News: मूर्ति विसर्जन में हुआ सांप्रदायिक बवाल, एक युवक की गोली लगने से मौत, कई घायल

बहराइच जिले के हरदी के महसी इलाके में मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। इस दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए। जहां गोलीबारी की भी हुई।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सांप्रदायिक बवाल की घटना सामने आई है। मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दो समुदायों के बीच पथराव भी हुआ। बवाल के बीच दो युवक को गोली लगी है। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

एक युवक की मौत, कई घायल

दरअसल, बहराइच जिले के हरदी के महसी इलाके में मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। इस दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए। ऐसे में राम गोपाल समेत दो लोगों को गोली लगी है। 20 साल के रेहुआ मंजूर निवासी की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा रेहुआ मंसूर निवासी 30 वर्षीय राजन को भी गोली है। जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। साथ ही पत्थरबाजी में तिवारी पुरवा निवासी 22 वर्षीय सुधाकर तिवारी के सिर में चोट लगी है और सिपहिया प्यूली निवासी दिव्यांग 42 वर्षीय सत्यवान समेत 52 वर्षीय अखिलेश बाजपेई भी घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमाओं को रोक कर लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मृतक के शव को रखकर जाम लगाया। इस दौरान हाईवे पर आगजनी और पथराव की खबरें भी सामने आई हैं। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर मोर्चा को संभाल लिया। वहीं लखनऊ में बैठे सीनियर अफसरों को मीडिया के माध्यम से खबर मिली। तब जाकर आलाधिकारी हरकत में आए।

Related Articles

Back to top button