
एयर इंडिया और विस्तार के विलय पर मुहर लग गई है। सिंगापुर की प्रतिस्पर्धा निगरानी संस्था ने मंगलवार को कहा, कुछ शर्तों के साथ टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम विस्तार की के विलय को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि सिंगापुर की फ्लैगशिप करियर ने नवंबर में ही घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आसमान में महत्वपूर्ण हैसियत हासिल करने के लिए नवंबर, 2022 में ही विस्तारा और एयर इंडिया के विलय की घोषणा की थी। प्रतिस्पर्धा आयोग के अनुसार भारत के बड़े शहरों-नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और तिरुचिरापल्ली के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स में इन्हीं एयरलाइंस के पास अधिक शेयर है, जो चिंता का विषय है।
प्रतिस्पर्धा आयोग के चिंताओं को कम करने के लिए दोनों एयरलाइंस ने कहा, प्री-कोविड लेवल के अनुसार फ्लाइट्स को ऑपरेट करेंगे। इसके साथ ही स्वतंत्र डायरेक्टर्स को नियुक्त करेंगे, जो मॉनिटरिंग के साथ कैपिसिटी कमिटमेंट, सालाना रिपोर्ट और अंतरिम रिपोर्ट।









