सपा और कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर असमंजस, इंडिया एलायंस की महत्वपूर्ण बैठक हुई स्थगित

दिल्ली : 24 की चुनावी तैयारी में सभी दल जुटे हुए है. राष्ट्रीय स्तर पर दो बड़े गठबंधन कांग्रेस के सहयोगी दलों वाला इंडिया गठबंधन और बीजेपी के सहयोगियों वाला NDA गठबंधन 24 को लेकर अपनी तैयारियों में लगे है.वही आज दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर होने वाली इंडिया एलायंस की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित हो गई है.

सूत्रों की माने तो सीट बंटवारे को लेकर असमंजस बढ़ता जा रहा है. कहा जा रहा है की तैयारी के अभाव में कांग्रेस ने बैठक कैंसिल की है. कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी की व्यस्तता का हवाला देकर बैठक को कैंसिल कर दिया। जबकि समाजवादी पार्टी का पैनल दिल्ली पहुंच चुका था. उसके बाद ये बैठक कैंसिल हुई जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में ये चर्चा है की सपा और कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर पेंच फंसा गया है.

वही सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने भारत समाचार से बताया की कुछ व्यस्तता के चलते सीट शेयरिंग को लेकर होने वाली बैठक कैंसिल हुई है. इंडिया गठबंधन में कोई भी पेच नहीं फंसा है. जैसे ही नई तारिख आएगी सूचित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button