भारत रत्न के ऐलान के बाद BJP पर भड़की कांग्रेस, देश के सर्वोच्च सम्मान को राजनीतिक मोहरा बनाए जाने का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारत रत्न के ऐलान पर कहा कि सरकार भारत रत्न अगामी चुनाव को देखते हुए बाट रही है।

Varanasi News: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.बी.नरसिम्हा राव और एसएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गया। सरकार की तरफ से जहां एक तरफ पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का बीजेपी नेताओं के साथ आरएलडी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वागत किया।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के समय को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ऐतराज जताया। वाराणसी में भारत रत्न के ऐलान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सवाल खड़े करते हुए बीजेपी पर देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न को राजनीतिक मोहरा बनाए जाने का आरोप लगाया।

भारत रत्न का ऐलान आगामी चुनाव को देखते हुए

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारत रत्न के ऐलान पर कहा कि सरकार भारत रत्न अगामी चुनाव को देखते हुए बाट रही है। बीजेपी को चुनाव दिख रहा है और उनमें घबराहट है। बीजेपी 10 साल से केंद्र में शासन में है, वह चौधरी चरण सिंह को पहले भी भारत रत्न का सम्मान दे सकती थी। बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सम्मान को भी राजनीतिक मोहरा बना दिया है। भारत रत्न के ऐलान के बाद जयंत चौधरी के दिल जीत लेने वाले बयान पर अजय राय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता रहे है और पूरा देश उनका सम्मान करता है। भारत रत्न उन्हें मिला है यह ठीक है, लेकिन यह सम्मान चुनाव के समय देना सोचने वाली बात है।

Related Articles

Back to top button