कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज…कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र पर गहरा आघात, न्यायपालिका से लगाई गुहार

अजय माकन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, लगता है देश में अब लोकतंत्र नहीं रहा। ऐसा लग रहा कि देश में अब एक पार्टी है।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सभी खाते आईटी ने फ्रीज कर दिए है। उन्होंने बताया कि 2018-19 के आयकर मामले में खाते फ्रीज किए। इसके साथ ही IT ने 210 करोड़ की कांग्रेस से रिकवरी मांगी है। उन्होंने बताया कि हमारे पास सैलरी देने, बिजली बिल भरने तक के पैसे नहीं है। आयकर विभाग ने कांग्रेस के 4 खातों को फ्रीज किया है।

अजय माकन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, लगता है देश में अब लोकतंत्र नहीं रहा। ऐसा लग रहा कि देश में अब एक पार्टी है। उन्होंने बताया कि, यूथ कांग्रेस, कांग्रेस मेन बॉडी का खाता फ्रीज किया गया है।

लोकतंत्र पर गहरा आघात-खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सत्ता के नशे में चूर, मोदी सरकार ने लोक सभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – के Accounts Frozen कर दिए है। ये लोकतंत्र पर गहरा आघात है। भाजपा ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमने क्राउडफंडिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया है, उसे सील कर दिया जाएगा। इसलिए हमने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे ! हम न्यायपालिका से अपील करते हैं, कि इस देश में Multi-Party System को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें। हम सड़कों पर उतरेंगे और इस अन्याय व तानाशाही के खिलाफ पुरज़ोर तरह से लड़ेंगे। 

Related Articles

Back to top button