Congress Foundation Day: 1885 में हुई थी कांग्रेस की स्थापना, दादा भाई नौरोजी समेत कई बड़े नाम थे शामिल

कांग्रेस का आज 138 वां स्थापना दिवस है। कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर जहां कांग्रेस उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में रक्त शिविर, फ़ल वितरण जैसे अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही

आज समूची कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कांग्रेस का आज 138 वां स्थापना दिवस है। कांग्रेस के स्थापना दिवस को लेकर जहां कांग्रेस उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में रक्त शिविर, फ़ल वितरण जैसे अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही तो वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाकर सेवादल के झंडे को सलामी दी।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने तमाम कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और कुर्बानियों के बारे में भी सचेत किया। इसके साथ ही कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने भी मीडिया से बातचीत में पार्टी की आगे की रूप रेखा के बारे में भी जानकारियां साझा की हैं।

कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर ये भी बताना जरूरी हो जाता है कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी जिसके संस्थापको में ए. ओ. ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button