कांग्रेस ने भाजपा की विजयी रथ को रोकने के लिए की नया एजेंडा तैयार !

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) आगामाी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए तैयारीयां शुरु कर दी है. इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजयी रथ को रोकने के लिए कांग्रेस हर कदम पर मजबुती बना रही है

Lucknow news: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) आगामाी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए तैयारीयां शुरु कर दी है. इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजयी रथ को रोकने के लिए कांग्रेस हर कदम पर मजबुती बना रही है. ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे ने सीटों के बंटवारे वाले को लेकर गुरुवार को बैठक बुलाई है. बैठक में आईएनडीआईए (INDIA) गठबंधन के समान विचारधारा वाली पार्टियों को बुलाया गया है. मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल होंगे. साथ में पार्टी के शीर्ष नेता भी बैठक में मौजूद होंगे.

बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की यह पहली बैठक होगी. हाल ही में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में तेलंगाना को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में पार्टी की हार मिली है. उसके बाद से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की यह पहली बैठक है. कांग्रेस का मानना है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद निराशाजनक और उम्मीदों के मुताबिक नहीं था. इस तरह से परिणाम आने के बावजूद भी उसका मनोबल अभी गिरा नहीं है.

ऐसे में कांग्रेस ने नया एजेंडा तैयार कर रही है. जहां पार्टी पहले ही चुनाव के परिणामों का पहले ही दौर में विश्लेषण कर चुकी है. और सीडब्ल्यूसी (cwc) की बैठक में हार के कारण क्या रहे है उस पर भी चर्चा होने की संभावना है. भाजपा से मुकाबला करने के लिए बैठक में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एक नया एजेंडा तैयार करने की संभावना है. क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना का एजेंडा, मतदाताओं को आकर्षित करने में नाकाम रहा है.

Related Articles

Back to top button