चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला, अजय लल्लू समेत सभी 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा…

नई दिल्ली. यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सभी 5 चुनावी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। यूपी समेत सभी 5 राज्यों में हुई हार को लेकर कांग्रेस आत्ममंथन के मूड में है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा कर रही है।

5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस आलाकमान ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजय लल्लू से इस्तीफा मांगा है। सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा है। अजय कुमार लल्लू जल्द ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। सोनिया गांधी ने मंगलवार को यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के अध्यक्षों से इस्‍तीफा मांगा है।

बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीत कर पहुंचे हैं। वहीं चार प्रत्याशी नंबर दो पर पहुंच पाए हैं। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस बार यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने पूरी ताकत झोंकी थी,, लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत प्रदेशभर में रैलियां की थी। और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए थे।

Related Articles

Back to top button
Live TV