कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने बनाया नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का प्रभारी

कांग्रेस ने गुरुवार को कन्हैया कुमार को अपनी स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का प्रभारी बनाया हैं। इसकी जानकारी..

कांग्रेस ने गुरुवार को कन्हैया कुमार को अपनी स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का प्रभारी बनाया हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस महसचिव के.सी. वेणुगोपाल के द्वारा प्रेस रिलीज़ के माध्यम से दी गई है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से कन्हैया कुमार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है।

कन्हैया कुमार इससे पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। सितम्बर 2021 में उन्होंने सीपीआई को छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन किया था।

Related Articles

Back to top button