
पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स से जुड़े मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को ड्रग तस्करी से जुड़े करीब आठ साल पुराने मामले में गुरुवार सुबह 6 बजे भुलत्थ से गिरफ्तार कर लिया। बता दें जलालाबाद पुलिस ने खैरा को चंडीगढ़ के सेक्टर-5 स्थित उनकी रिहाइश से अरेस्ट किया। इस दौरान खैरा ने गिरफ्तार करने आई पुलिस से अरेस्ट वारंट और केस के बारे में सारी जानकारी मांगी जिसपर पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सारी कार्रवाई फेसबुक पर लाइव कर दी। जब पुलिस उन्हें लेकर जा रही थी कि तो खैरा ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। खैरा के पक्ष में समूची कांग्रेस पार्टी भी उतर आई है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से विभिन्न फ्रंट पर उठाने की तैयारी की है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य में कानून का नहीं जंगल का राज है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि एसआईटी के पास पुख्ता सबूत हैं जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा पर इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इससे पहले भी उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।









