सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन करने का किया ऐलान, 18 सितंबर को सभी मंडलों में करेगी विरोध

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 18 सितंबर को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में थाने का घेराव करेगी।

सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर 18 सितंबर को प्रदर्शन करने वाली है। दरअसल, समाजवादी पार्टी की तरह कांग्रेस भी मंगेश यादव एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। इस दौरान पार्टी की तरफ से एनकाउंटर को फेक करार दिया गया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दिया बयान

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आलोक प्रसाद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी मंडलों में 18 सितंबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि राज्य में होने वाले 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी तैयारी में जुटी हुई है। जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है ऐसा लग रहा है लोगों को चिन्हित करके काम किया जा रहा है। एक जुर्म में दूसरों को अलग सजा दी जा रही और उसी जुर्म में बाकी लोगों को अलग सजा दी जा रही है।

मिल्कीपुर विधानसभा इलाके के थाने का घेराव करेगी पार्टी

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 18 सितंबर को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में थाने का घेराव करेगी। इसके अलावा उन्होंने मंगेश यादव एनकाउंटर पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अखिलेश यादव मौके पर गए थे। ऐसे में जो तथ्य निकल कर सामने आया है उससे प्रतीत होता है कि एनकाउंटर फेक था।

Related Articles

Back to top button