
UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सीट बंटवारे को लेकर किए गए ट्वीट लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर अभी चर्चा चल रही है, जो भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा कहा जाएगा, वहा माना जाएगा।
उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर हमारी स्थिति एकदम साफ़ है हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे
बता दें कि अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कांग्रेस को 11 सीट दिए जाने की बात कही है। अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, “कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।”
एक तरफ जहां अखिलेश यादव कह रहे हैं, कि सीटों को लेकर समझौता हो गया है। वहीं, अब कांग्रेस प्रदेश अजय राय के इस तरह के बयान स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।









