BJP संकल्प पत्र पर कांग्रेस का तंज, Rahul ने कहा-दो शब्द गायब, Priyanka बोलीं संविधान बदलो पत्र

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के इस संकल्प पत्र से दो शब्द गायब हैं तो वहीं प्रियंका ने संकल्प पत्र को संविधान बदलो पत्र बताया है

लोकसभा चुनाव 2024ः भाजपा के संकल्प पत्र पर राहुल-प्रियंका ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के इस संकल्प पत्र से दो शब्द गायब हैं तो वहीं प्रियंका गांधी ने संकल्प पत्र को संविधान बदलो पत्र बताया है।

राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है भाजपा के मैनिफेस्टो और मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं, शब्दों के नाम महंगाई और बेरोजगारी हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा भाजपा इन मुद्दों पर चर्चा तक नहीं करना चाहती। राहुल ने कहा कि हमारा एजेंडा क्लियर है।

प्रियंका गांधी ने भी अपने अकाउंट पर भाजपा के मेनिफेस्टो पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र तो दिखावा है। इनका असली मेनिफेस्टो संविधान बदलो पत्र। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और बाबा साहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button