
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अरुण रेड्डी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अरुण स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नाम से ट्विटर अकाउंट चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार अरुण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर है। उसपर मोबाइल से सबूत मिटाने का भी आरोप है। मोबाइल फोन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
अरुण रेड्डी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में ही पुलिस एडिटेड वीडियो मामले में अरुण के रोल का खुलासा करेगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अरुण की कस्टडी की मांग करेगी।
कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा, दिल्ली पुलिस ने बिना किसी जानकारी या एफआईआर का खुलासा किए बिना ही अरुण को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा हम अरुण के तत्काल रिहाई की मांग करते हैं। सत्ता का इस तरह दुरुपयोग निंदनीय है।








