कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक ने स्मृति ईरानी की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि अमेठी का आम-ओ-खास सभी दीदी स्मृति ईरानी के साथ है। पिछले 10 वर्षों में दीदी स्मृति ने अमेठी से जो अपना रिश्ता बनाया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दीदी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया।

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि अमेठी का आम-ओ-खास सभी दीदी स्मृति ईरानी के साथ है। पिछले 10 वर्षों में दीदी स्मृति ने अमेठी से जो अपना रिश्ता बनाया है। वह हर आने वाले दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है। यही वजह है कि अब लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने दीदी स्मृति व भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि दीदी स्मृति की अगुवाई में अमेठी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है। 

Related Articles

Back to top button