कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, बोले- सभी वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन…

सभी वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन.कांग्रेस का इतिहास बहुत बड़ा इतिहास रहा है. कांग्रेस की नेताओं ने अपना बलिदान दिया है.

लखनऊ- आज पूरा भारत देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 2047 में विकसित भारत के सपने का खाका पेश किया.और ध्वजारोहण किया.

सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस बधाई दी है. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी को बधाई दी है.

अजय राय ने लोगों को बधाई देते हुए लिखा कि सभी वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन.कांग्रेस का इतिहास बहुत बड़ा इतिहास रहा है. कांग्रेस की नेताओं ने अपना बलिदान दिया है.

Related Articles

Back to top button