लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का सदस्यता अभियान पर कांग्रेस का तंज, बोली यह संविधान का उल्लंघन है

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की यह नीति है कि जो भाजपा के वर्तमान लोकसभा सदस्य हैं उनमें से अधिकांश के टिकट काटे जा रहे हैं।

 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज से सदस्यता अभियान शुरू किया है। अभी तक भाजपा ने अन्य दलों के 700 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया। इसी को लेकर कांग्रेस भाजपा पर तंज कसा है। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि किसने किस पार्टी को ज्वाइन किया उस पर मैं कोई टिप्पणी करूं यह उचित नहीं है। जिसको जहां अच्छा लगता है वहां जाएगा। लेकिन भाजपा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। संविधान का उल्लंघन कर रही है। 

सत्ता में बैठी पार्टी ना तो किसानों को लेकर ना बेरोजगारों, ना महिलाओं को लेकर की बात कर रही है। पार्टी ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं कर रही है। भाजपा जब-जब आती ऐसा ही काम करती है। कृत्य करती है लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं चढ़ती।

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की यह नीति है कि जो भाजपा के वर्तमान लोकसभा सदस्य हैं उनमें से अधिकांश के टिकट काटे जा रहे हैं। शायद भारतीय जनता पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास ना हो इसीलिए भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों के नेताओं के बलबूते अपनी नैय्या पार करना चाह रही है। 

Related Articles

Back to top button