चुनावी बॉन्ड पर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, बोली- हिटलरशाही खेल की हुआ अंत

UP News: प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर गांधी परिवार का कोई सदस्य रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ता तो वह जरूर जीतता।

चुनावी बॉन्ड स्कीम मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आजाद भारत का यह ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी साजिशन आरटीआई को इस पर लागू नहीं होने देना चाहती थी। कंपनी एक्ट का सीधे-सीधे उल्लंघन किया जा रहा था। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस चुनावी बॉन्ड में पारदर्शिता और ईमानदारी भी नहीं थी। 

हिटलरशाही की खेल पर लगेगा रोक

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अब साफ कर दिया है कि अब चुनावी चंदे के रूप में आए एक एक पैसे को लेकर बताना पड़ेगा कि आखिर यह कहां से आया और कहां पर खर्च हुआ। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दबाव बनाकर पूंजीपतियों से कालेधन को लेकर सफेद करने का हिटलरशाही खेल जो खेला जा रहा था। उस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा थी कि पैसे जो लिए उसे उन्हे न बताना पड़े, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब साफ कर दिया है, कि जो अब तक लिया है वह भी बताना पड़ेगा और भविष्य में जो लिया जाएगा उसको भी बताना पड़ेगा।

सोनिया गांधी आदर्श लेडी

 वहीं सोनिया गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा वह आदर्श लेडी हैं। उम्र और खराब स्वास्थ्य के चलते वह पिछले कुछ सालों से रायबरेली के लिए एक सांसद के तौर पर अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर पा रहीं थीं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वह रिटायर होना चाहती थीं। इसलिए हम लोगों ने कहा कि एक सांसद के तौर पर कांग्रेस पार्टी के साथ ही देश को उनकी अभी जरूरत है। उनके अनुरोध पर सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए तैयार हुईं हैं। प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर गांधी परिवार का कोई सदस्य रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ता तो वह जरूर जीतता। लेकिन सोनिया गांधी प्रस्थितियों के चलते राज्यसभा जा रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button