जनसंपर्क सप्ताह से दलित और मुसलमानों को अपने साथ वापस लाएगी कांग्रेस, घर वापसी के लिए बनाया बड़ा प्लान !

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुटी हुई है। अगामी 2024 में होने वाले लोकसभा में अल्पसंख्यक और दलितों को..

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुटी हुई है। अगामी 2024 में होने वाले लोकसभा में अल्पसंख्यक और दलितों को अपने साथ लाने लिए कांग्रेस दलित – मुस्लिम जनसंपर्क सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस के निर्देश पर जनपद के सभी 8 ब्लाक में दलित और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क करेगी। दलित -मुस्लिम जनसंपर्क के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता एक पर्चा वितरण करेगी, जिसमे मौजूदा बीजेपी सरकार द्वारा दलित आरक्षण को कैसे समाप्त किया जा रहा और यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट के द्वारा साजिश करने का आरोप लगाया गया है।

जनसंपर्क कर दलित और मुस्लिमो के घर वापसी की अपील…

कांग्रेस की अल्पसंख्यक कमेटी दलित और मुसलमानों से जनसंपर्क कर कांग्रेस के घर में वापस आने की अपील करेगी। इस अभियान को लेकर वाराणसी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि इस अभियान के तहत दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगो में एक पर्ची का वितरण किया जाएगा। दलितों और मुसलमानों को याद दिलाया जाएगा कि जब वह कांग्रेस पार्टी में थे, तब उनका कितना सम्मान था और कांग्रेस उनके लिए कितना काम करती थी। उन सभी के घर वापसी के लिए एक सार्थक प्रयास किया जाएगा। राघवेंद्र चौबे ने बताया कि जो दलित और मुसलमान कार्यकर्ता और समर्थक कांग्रेस छोड़कर चले गए है, उन्हे इस अभियान के तहत दोबारा कांग्रेस के घर में लाने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button