15 राज्यों समेत यूपी के 20 जिलों से होकर गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, रूट मैप जारी

पूरब से पश्चिम तक राहुल गांधी की अगुवाई में निकलने वाली यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों से होकर मुंबई तक जाएगी.

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप जारी हो गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से यूपी पहुंचेगी। कांग्रेस की यह यात्रा यूपी के 20 जिलों से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस ने 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया है। पूरब से पश्चिम तक राहुल गांधी की अगुवाई में निकलने वाली यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों से होकर मुंबई तक जाएगी.

मणिपुर,नागालैंड,आसाम से होकर यह यात्रा गुजरेगी। अरुणाचल,मेघालय,पश्चिम बंगाल भी यह यात्रा जाएगी। बिहार,झारखंड,उड़ीसा में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जाएगी।

Related Articles

Back to top button