कल यूपी पहुंचेगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, जानें आमंत्रण मिलने के बाद क्यों नहीं जायेंगे मायावती-अखिलेश ?

राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में आगमन हो रहा है, इसी सम्बन्ध में यूपी के विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा गया था। यह यात्रा गाजियाबाद के लोनी से यूपी में दाखिल होगी। इसके बाद बुधवार को बागपत और फिर पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में यात्रा का कार्यक्रम है। इस यात्रा के संबध में कांग्रेस ने यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायवती को आमंत्रण भेजा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहे है। गाजियाबाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि वे यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। समर्थन जुटाने के लिए इससे पहले वह ‘प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन भी कर चुके हैं। इसके अलावा बीते दिनों में जागरूकता पैदा करने और यात्रा के लिए समर्थन मांगने के लिए लोनी में करीब 300 नुक्कड़ सभाएं भी की गई हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है इस यात्रा में कई बड़े नेता शामिल हो सकते है। कांग्रेस प्रवक्ता डाली शर्मा ने बताया इस यात्रा में आने के लिए सभी वर्ग उत्साहित्य है।

अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगी भारत जोड़ो यात्रा- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए आभार जताया है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम में सफल होने की शुभकामनाएँ दी। अखिलेश यादव ने कहा प्रेम,अहिंसा और सौहार्द यही सकारात्मक तत्व भारत को जोड़ते हैं। आशा है यात्रा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए दी बधाई

बसपा प्रमुख मायावती ने भी राहुल गाँधी के आमंत्रण पर अपना जवाब दिया है, बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी है साथ ही यात्रा में आमंत्रण के लिए भी आभार व्यक्त किया है।

बधाई देने के बाद यात्रा में क्यों नहीं शामिल हो रहे अखिलेश और मायावती

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को देश में सभी वर्गो का सहयोग मिल रहा है। इसी सम्बन्ध में यूपी के विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा गया था। इसके सम्बन्ध में यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के लिए बधाई दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल उठता है कि दोनों दल के मुखिया बधाई देने के बाद इस यात्रा में क्यों नहीं शामिल हो रहे है।

सियासी विश्लेषकों की माने तो दोनों नेता सियासी कारणों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस का कार्यकर्म है और इसकी वजह से राहुल गांधी को देश में चर्चाओं में बने हुए है और उनको सभी वर्ग के लोगो का अच्छा परिणाम मिल रहा है। इस यात्रा को लेकर भाजपा ने कई बार उनपर सियासी हमला किया है। ऐसे में विपक्ष के प्रमुख नेता मायावती, अखिलेश और अन्य पार्टी के नेता इस यात्रा में न शामिल होकर यह सन्देश देना चाहते हो कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button