
उत्तराखंड में कांग्रेस 12 जुलाई को अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में पूरे प्रदेश में मौन सत्याग्रह करने जा रही है। इस सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी रणनीति बना ली है। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

12 जुलाई को उत्तराखंड के जिला स्तर और तहसील स्तर पर कांग्रेस मौन सत्याग्रह करेगी। इस मौन सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी जिला अध्यक्षों सहती वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिये हैं। कांग्रेस से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देते हुए करन माहरा ने कहा ़कि केंद्र सरकार अपने खिलाफ हर उस आवाज को दबाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित सभी बड़े नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही की जा रही है। एक चुनावी जनसभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। इस समय देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल है।









