
कोलकाता रेप कांड में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के बाद, अब एक नया मामला देखने को मिल रहा है। दरअसल बात ये है कि महिला डॉक्टर की हत्या के बाद आरजी मेडिकल कॉलेज में रेनोवेशन का काम शुरू हो गया है। जिसे लेकर NCW ने नाराजगी दर्ज कराई है। NCW ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा है कि ये दुर्भाग्य ही है। पुलिस को तुरंत ही बिल्डिंग को सील कर देना चाहिए था। ऐसा न करने से कोलकाता पुलिस और सरकार की विफलता ही देखने में आ रही है। साथ ही अस्पताल में सिक्योरिटी को लेकर भी भारी कमियां हैं। NCW का कहना है कि वहां अचानक रेनोवेशन का काम किया जा रहा है। इस तरह से सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।
NCW ने किए पांच चौकाने वाले दावे
NCW ने अपनी जांच में पांच चौकाने वाले दावे किए हैं-
1- NCW ने सबसा बड़ा चौकाने वाला दावा ये किया है कि सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन की साफ लापरवाही देखने को मिली है। जिस दिन कि ये घटना है उस दिन अस्पताल में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था।
2- NCW का ये भी कहना है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी की गई है। अस्पताल परिसर में जिस जगह घटना हुई वहां पर रेनोवेशन का काम करवाना पूरी तरह से गलत है। इस तरह से साक्ष्यों को मिटाया जा सकता है।
3- पुलिस को घटना स्थल को सील कर देना चाहिए था। ऐसा न करना अपने आप में ही पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है।
4- अस्पताल परिसर में महिलाओं के लिए बेसिक फैसिलिटीज़ का अभाव। खराब पड़े टॉयलेट्स, लाइटें, सुरक्षा व्यवस्था में कमी ये सभी मुद्दे अपने आप में चिंताजनक हैं।
5- कॉलेज प्रिंसिपल ने घटना के बाद इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अभी तक उनके साथ पूछताछ अधूरी है। पुलिस ने पूरी पूछताछ तक नहीं की है।
8 से 9 के दरमियां हुआ था मर्डर
बता दें कोलकाता में मर्डर और रेप की घटना 8 से 9 के बीच देर रात हुई थी। जिसमें एक ट्रेनी डॉक्टर जो की पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। जिसके साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह सेमिनार हॉल में मिला था। इस घटना के बाद से पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश था। जिसके चलते देश बड़े और नामी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में काफी समस्याएं आने लगीं। फिलहाल के लिए जानकारी ये है कि ट्रेनी डॉक्टरों की हड़ताल कल सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। लेकिन इमरजेंसी सेवाओं में कोई दिक्कतें नहीं आने वाली हैं वो जारी रहेंगी।









