पुल के एप्रोच में लगातार आ रही दरारें, जिम्मेदार मौन, दोषियों पर कौन करेगा कार्रवाई ?

लगातार पुलों की एप्रोच रोड मे आ रही दरारो से पुल की गुणवक्ता पर सवालिया निशान उठने लगे है। यह वही पुल है जिसके निर्माण के बाद ही एप्रोच सड़क धस गई थी

रिपोर्ट-ओमकार सिंह

लगातार पुलों की एप्रोच रोड मे आ रही दरारो से पुल की गुणवक्ता पर सवालिया निशान उठने लगे है। यह वही पुल है जिसके निर्माण के बाद ही एप्रोच सड़क धस गई थी जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मौके पर ही तमाम अधिकारियों को निलंबित किया था। तब से यह पुल विवादों में है। एक के बाद एक लगातार पुलों की एप्रोच रोड मे दरारो का सिलसिला जारी है।

धन्याड़ी और भोपाल पानी को जोड़ने वाले पुल की एप्रोच मे फिर से दरार आ गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और लोक निर्माण विभाग ने पुल पर आवागमन को नियंत्रित करते हुए बड़े वाहनों के अवागमन पर रोक लगा दी है। एप्रोच सड़क में आई दरार और धसने से क्षेत्र के लोगो मे भय बना हुआ है।

कांग्रेस ने जहाँ डबल इंजन सरकार का पुतला फुक कर सरकार पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगते हुए विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वही पुल के निरिक्षण को पहुँचे डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने भी गुणवक्ता पर सवाल उठाते हुए दोषी अधिकारियो पर कार्यवाही की बात कही।

Related Articles

Back to top button