नोरा फतेही के गाने पर विवाद गहराया, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर फतवा जारी

धार्मिक संगठन ने फिल्म इंडस्ट्री और कलाकारों से अपील की है कि वे मर्यादित और समाजहित में सामग्री प्रस्तुत करें। साथ ही सरकार से भी पारदर्शिता पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त की फिल्म KD: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में घिर गया है। इस गाने को लेकर अब धार्मिक स्तर पर भी विरोध शुरू हो गया है।

मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शफी चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने इस गाने में कथित तौर पर दिखाए गए अश्लीलता और आपत्तिजनक डांस को लेकर फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामग्री को लेकर समाज में गुस्सा बढ़ रहा है और लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

फतवे में साफ कहा गया है कि अश्लीलता गाने, डांस और आपत्तिजनक प्रदर्शन इस्लाम में हराम माने जाते हैं। ऐसी सामग्री को बनाना, उसमें भाग लेना या उसे फैलाना गुनाह-ए-कबीरा है। साथ ही यह भी कहा गया कि इस तरह के गाने युवाओं और समाज के नैतिक मूल्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

इस पूरे मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भी नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।

धार्मिक संगठन ने फिल्म इंडस्ट्री और कलाकारों से अपील की है कि वे मर्यादित और समाजहित में सामग्री प्रस्तुत करें। साथ ही सरकार से भी पारदर्शिता पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।

वहीं आम जनता से ऐसी सामग्री का बहिष्कार करने और नई पीढ़ी को इससे दूर रखने की अपील की गई है।

अगर इस विवाद को लेकर फिल्म और कलाकारों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button