Corona Update: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, लखनऊ, गुरुग्राम में कम हो रहे केस, टीकाकरण से मौतो में आई कमी…

देश में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसने प्रशासन की नींदे उड़ा दी है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि, देशभर में औसतन 3 लाख केस आ रहे है। बीते एक हफ्ते से औसतन 3 लाख केस आ रहे। देश के 11 राज्यों में 50 हजार एक्टिव केस सामने आए है।

14 राज्य में 10 से 50 हजार एक्टिव केस हैं मिले है। कर्नाटक,केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस सामने आए है। 400 जिलो में 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट पाए गए है। लखनऊ, गुरुग्राम में कोरोना केस कम हो रहे। टीकाकरण से कोरोना से मृत्यु में कमी आई है। कुछ राज्यो में टीकाकरण अभी भी कम है। अनुरोध है कि ऐसे राज्य टीकाकरण को बढ़ावा दें।

वही, देश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। बीते 24 घंटे में 286384 नए कोरोना केस सामने आए है। वही, देश में 24 घंटे में कोरोना से 573 लोगो की मौतें हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का संख्या 2202472 हो गई है। देश में कोरोना से अबतक 4,91,700 मौतें हुई। बता दें, देश में कोरोना की संक्रमण दर 19.59% पहुंच गई है। साथ ही रिकवरी रेट 93.33% है। एक्टिव केस 5.46% हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Live TV