देश में 50 फीसदी से ज्यादा वयस्क आबादी का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कोरोना वैक्सीनेशन के बारे नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत की 50 प्रतिशत से अधिक योग्य वयस्क आबादी का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चूका है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में अबतक कुल 127.61 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर लिखा, बधाई हो भारत। यह बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि 50% से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। हम एक साथ COVID-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे,”। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भारत में अबतक  84.8% से अधिक वयस्क आबादी को पहली खुराक दी गई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश ने भी अपने यहां सभी वयस्कों का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा कर लिया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया जिसने अपने यहां सभी वयस्कों का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा कर लिया है।

Related Articles

Back to top button