मनीष सिसोदिया की रिमांड 6 मार्च तक बढ़ी, अगली सुनवाई 10 मार्च को

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिय की सीबीआई रिमांड कोर्ट ने 6 मार्च तक बढ़ा दी है. अब वह दो दिनों तक और सीबीआई की हिरासत में रहेंगे. मनीष सिसोदिया की यह रिमांड राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI उन्हें परेशान कर रही है.

लखनऊ- दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिय की सीबीआई रिमांड कोर्ट ने 6 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है. अब वह दो दिनों तक और सीबीआई की हिरासत में रहेंगे. मनीष सिसोदिया की यह रिमांड राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI उन्हें परेशान कर रही है. रोज 10 घंटे तक पूछताछ के लिए सीबीआई के लोग उन्हें बिठा रहे हैं और बार-बार वही सवाल पूछ रहे हैं.

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था. मनीष सिसोदिया की सीबीई रिमांड आज 4 मार्च को खत्म होनी थी लेकिन सीबीआई ने 3 दिन की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अपील की थी. सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी कि अभी तक कुछ अधिकारियों के साथ मनीष सिसोदिया का आमना सामना करवाया गया है. सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेटेशन डाली गई थी, इसलिए समय वहां लगा. मनीष सिसोदिया का अलग-अलग गवाहों से आमना सामना करवाना है, इसलिए 3 दिन की रिमांड और चाहिए.

Related Articles

Back to top button