विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

लखनऊ: बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट ने सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। वहीं, मामले में आरोपी दूसरे सिपाही संदीप कुमार को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

बता दे कि विवेक तिवारी एप्पल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 28 सितंबर 2018 को उनकी हत्या हुई थी। इस चर्चित हत्याकांड के बाद मामला सुर्खियों में रहा था और लंबे समय से कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही थी।

वही अब कोर्ट के फैसले में सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी माना गया है। वहीं, दूसरे सिपाही संदीप कुमार को कोर्ट से राहत मिली है और उन्हें बरी कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट से प्रशांत चौधरी को दोषी करार दिए जाने के बाद अब उनकी सजा पर फैसला होना है। कोर्ट 21 सितंबर को प्रशांत चौधरी को सजा सुनाएगी।

विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट के इस फैसले के बाद मामले से जुड़े घटनाक्रम पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। वर्ष 2018 में हुई इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब करीब आठ साल बाद कोर्ट के फैसले में एक सिपाही को दोषी करार दिया गया है, जबकि दूसरे सिपाही को बरी किया गया है। मामले में आगे 21 सितंबर को होने वाली सजा की सुनवाई पर सभी की नजरें रहेंगी।

Related Articles

Back to top button