मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 36 साल पुराने शस्त्र के फर्जी लाइसेंस मामले में MP-MLA कोर्ट ने माफिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 36 साल पुराने शस्त्र के फर्जी लाइसेंस मामले में MP-MLA कोर्ट ने माफिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को अब तक 8 मुकदमों में सजा हो चुकी है। कोर्ट ने माफिया पर 2 लाख 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। माफिया ने DM-SP के फर्जी हस्ताक्षर करके लाइसेंस बनवाया था।

इससे पहले माफिया डॉन को सरकारी कर्मी को धमकाने के मामले में 21 दिसंबर, 2022 को तीन साल की सजा सुनाई गई। लखनऊ के हजरतगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट में दर्ज केस में 23 दिसंबर, 2022 को दो साल की सजा सुनाई गई। गैंगस्टर एक्ट में ही 15 दिसंबर, 2022 को 10 साल की सजा हुई। 29 अप्रैल, 2023 को गैंगस्टर एक्ट में ही 10 साल की सजा हुई। जेलर को धमकाने के आरोप में सात साल की सजा। अवधेश राय हत्याकांड में 5 जून, 2023 को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। रूंगटा परिवार को बम से उड़ाने की धमकी के आरोप में 15 दिसंबर, 2023 को पांच साल की सजा हुई है।

Related Articles

Back to top button