क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी से बदसलूकी, स्टॉक करने का है आरोप

IPL2023 के कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी साची को दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा स्टॉक करने का मामला सामने आया है.नीतीश राणा की पत्नी ने दिल्ली पुलिस को मॉडल टाउन इलाके में दोनों व्यक्ति के द्वारा उनको स्टॉक करने और परेशान करने की सूचना दी थी.पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी को परेशान करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


ई-मेल के माध्यम से साची ने 5 मई को मेल पर दिल्ली पुलिस को ये शिकायत दी थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी कार कीर्ति नगर इलाके में रुकी थी, तभी एक बाइक ठीक उनकी कार के सामने आकर रुकी. इसके बाद बाइक पर बैठे लड़के उन्हें घूरने लगे और कार पर हाथ भी मारा.


पुलिस उपायुक्त ने बताया की दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में कीर्ति नगर थाने में भारतीय दंड संहिता के तहत शनिवार को धारा 354डी (पीछा करना), 427 (पचास रुपये या अधिक की राशि का नुकसान पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपियों की पहचान कि गई जिसमें पाया गया चैतन्य शिवम जो पांडव नगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी पटेल नगर का विवेक है.

Related Articles

Back to top button