
क्रिकेटर से हाल ही में राजनेता बने हरभजन सिंह किसानों के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रहें है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी । उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “एक राज्यसभा सदस्य के रूप में, मैं किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपना आरएस वेतन योगदान देना चाहता हूं। मैं अपने राष्ट्र की बेहतरी में योगदान करने के लिए शामिल हुआ हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं। जय हिन्द”
बता दे कि हरभजन सिंह अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी से पंजाब से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं। वहीं बता करे उनके क्रिकेट करियर की तो उन्होंने पिछले साल 24 दिंसबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। हरभजन 2000 के दशक में सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का एक अभिन्न अंग थे और 2007 आईसीसी टी20 और 2011 आईसीसी विश्व कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।
इसके साथ ही हरभजन ने 2001 में घरेलू टेस्ट श्रृंखला में स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।ऑफ स्पिनर ने इस श्रृंखला में 32 विकेट चटकाए थे जिसमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे टेस्ट की हैट्रिक भी शामिल है। हरभजन ने मार्च 1998 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए जबकि 236 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 269 विकेट लिए।









