
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। AAP विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोपों की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी टीम आवास पर पहुंची थी, लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद अधिकारियों ने नोटिस लेने से मना कर दिया।
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी AAP के 21 विधायकों को तोड़ने की योजना रही है। इस संबंध में उनके चार विधायकों से संपर्क भी किया था।
दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यू मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आप आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ का ऑफर दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन भाजपा ने आप के सभी आरोपों का खंडन किया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आतिशी को नोटिस भी भेज सकती है।









