UPSTF के साथ इनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, कई बड़ी वारदातों को दे चुका था अंजाम

देहात कोतवाली क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और विनोद में मुठभेड़ हुई। जिसमें एसटीएफ की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक लाख का इनामी विनोद उपाध्याय मुठभेड़ में ढेर हो गया। विनोद का नाम प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था। गोरखपुर पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम किया था घोषित किया था। उसका नाम यूपी के टॉप-61 माफियाओं में शामिल था। विनोद मूल रूप से अयोध्या के जिले के माया बाजार का रहने वाला था। उसपर तीन दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज था।
एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर

मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और विनोद में मुठभेड़ हुई। जिसमें एसटीएफ की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे एसटीएफ की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डिप्टी एसपी एसटीएफ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ हुई। विनोद उपाध्याय ने अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और लखनऊ हत्या लूटपाट जैसे कई वारदात को अंजाम दे चुका है। 

Related Articles

Back to top button