दिल्ली में iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले Apple Store के बाहर जुटी भीड़

दिल्ली के Select Citywalk Mall में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री से पहले Apple Store के बाहर सुबह-सुबह ग्राहकों की छोटी-छोटी कतारें लगीं।

दिल्ली के Select Citywalk Mall में Apple Store के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ देखने को मिली। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले ग्राहक स्टोर के बाहर पहुंचने लगे और छोटी-छोटी कतारें लग गईं।

बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे ग्राहक

Apple Store के बाहर मौजूद ग्राहक iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बिक्री से पहले स्टोर के बाहर लोगों की मौजूदगी के चलते यहां हलचल देखने को मिली।

कैसा है IPhone 18

बता दें एपल ने हाल ही में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च किया है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में फोन की बैटरी, कैमरा और प्रदर्शन में काफी सुधार किए गए हैं। एपल ने आइफोन के नए मॉडल में AI , प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर मुख्य रूप से ध्यान दिया है।

Related Articles

Back to top button