क्रिप्टो और धातु बाजार में भारी गिरावट, बिटकॉइन में 30% से ज्यादा की गिरावट

इस गिरावट ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को 30% से अधिक गिरने पर मजबूर कर दिया.दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, ईथर, 10% और सोलाना 11% गिर गई…

सोने चांदी के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है…इस बदलाव के साथ ही शेयर मार्केट में इसका काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ने वाला है…क्योंकि सोने और चांदी में निवेश करने वालों को इसके दामों में लगातार बदलाव होने से काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है…और अब बारी क्रिप्टोकरेंसी की आ गई है…जी हां सोने और चांदी ने दामों में झटका दिया है…अब क्रिप्टोकरेंसी ने भी बड़ा झटका दे दिया है.

क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भी भूचाल आ गया है…अब अमेरिका में शनिवार दोपहर बिटकॉइन की कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई, जो अप्रैल 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई…बिटकॉइन की कीमत $80,000 से नीचे लुढ़क गई, जो डिजिटल एसेट्स में एक व्यापक मंदी का हिस्सा है…

यह गिरावट बाजार में कम खरीदारी और सीमित लिक्विडिटी के कारण हुई…इस गिरावट ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को 30% से अधिक गिरने पर मजबूर कर दिया.दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, ईथर, 10% और सोलाना 11% गिर गई…

सोने और चांदी के बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गई. Comex पर सिल्वर फ्यूचर्स 27% गिरकर ₹2.92 लाख प्रति किलोग्राम हो गए, जबकि गोल्ड फ्यूचर्स 12% गिरकर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम हो गए. इसके जवाब में, MCX ने ट्रेडिंग के लिए मार्जिन को दोगुना कर दिया…

क्रिप्टो बाजार में इस गिरावट के बाद लगभग $111 बिलियन का कुल मूल्य घट गया और $1.6 बिलियन के शॉर्ट और लॉन्ग पोजीशन लिक्विडेट हुए… विशेषज्ञों के अनुसार, बिटकॉइन अब न तो तेजी से बढ़ रहा है और न ही मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव कर पा रहा है…

Related Articles

Back to top button