
लखनऊ- प्रदेश में बढ़ता साइबर अपराध पुलिस के बड़ी चुनौती बन गया है. आये दिन हो रहे साइबर अपराध से आम लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि यूपी परिवहन निगम की वेबसाइट हैक कर ली.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 26, 2023
➡️यूपीएसआरटीसी एमडी संजय कुमार का बयान
➡️25 अप्रैल की रात विभाग की साइट हैक हुई-संजय
➡️साइबर जालसाजों ने वेबसाइट हैक की है- संजय
➡️मामले में साइबर थाने में FIR दर्ज कराई गई-संजय
➡️मैनुअली कार्य करने के निर्देश जारी किए गए-संजय
➡️सभी आरएम और एआरएम को निर्देश दिए गए… pic.twitter.com/5IhO5Tl8mx
इतना ही नहीं जालसाजों ने हैक की गई वेबसाइट पर फर्जी टिकट और बिलिंग भी की. इस घटना के बाद परिवहन निगम की वेबसाइट ठप हो गई. UPSRTC की ऑनलाइन सेवा फेल होने के बाद यात्रियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा. वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग पेमेंट सब बंद हो गया. हैरान करने वाली बात यह है कि UPSRTC के पास वेबसाइट के बैकअप का कोई इंतजाम नहीं है.
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के वेबसाइट हैक को लेकर बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. फिलहाल पूरी व्यवस्था को मैनुअल चलाया जा रहा है. यात्रियों को कोई समस्या न हो इसको लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा परिवहन विभाग इस घटना को लेकर बेहद गंभीर है. आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.









