बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ दानिश अली ने लिखा पत्र, सदस्यता रद्द करने की मांग, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

लोकसभा स्पीकर को लिखे गए पत्र में दानिश अली ने कहा कि रमेश बिधूड़ी की सदस्यता को रद्द किया जाए. बिधूड़ी ने लोकसभा में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है.

दिल्ली– बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाड़ी बीएसपी सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है और मांग की है कि बिधूड़ी की सदस्यता को रद्द किया जाए। बिधूड़ी ने कल लोकसभा में दानिश के खिलाफ बेहद अप्पतिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनका वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल है.

लोकसभा स्पीकर को लिखे गए पत्र में दानिश अली ने कहा कि रमेश बिधूड़ी की सदस्यता को रद्द किया जाए. बिधूड़ी ने लोकसभा में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. रमेश बिधूड़ी का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, रमेश बिधूड़ी संसद सत्र के चौथे दिन चंद्रयान की सफलता पर बोल रहे थे. तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने कुछ टिप्पणी की.इस पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए. उन्होंने लोकसभा में दानिश अली के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया. हालांकि हंगामे को बढ़ता हुआ देख कर अब लोकसभा के रिकॉर्ड से उनके बयान का विवादित हिस्सा हटा दिया है.

इसी मामले को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट किया है. मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी सांसद द्वारा बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी को हालाँकि स्पीकर ने रिकॉर्ड से हटाकर उन्हें चेतावनी भी दी है और वरिष्ठ मंत्री ने सदन में माफी मांगी, किन्तु पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना दुखद-दुर्भाग्यपूर्ण…

Related Articles

Back to top button