
RajyaSabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के 8 बागी विधायकों को मतदान कराने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सबको अपने साथ लेकर गए। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे, अभय सिंह, मनोज पांडे, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, महराजी प्रजापति और आशुतोष मौर्य ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है।
ऐसी उम्मीद व्यक्त की जा रही है, की बीजेपी के आठवें कैंडिडेट संजय सेठ को प्रथम वरीयता के 26-28 मत मिल सकते हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को राजभर की पार्टी से मिले क्रॉस वोट और सब मिलाकर 20 वोट ही मिलने की संभावना है। बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ की जीत लगभग सुनिश्चित है।
मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के लिए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के बंगले को अड्डा बनाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी रात समाजवादी पार्टी के विधायक भाजपा नेता के बंगले पर आते-जाते रहे। इसी बीच डील तय हुई।









